Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 7 मई से जनगणना शुरू हो गई है. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने मुस्लिम समाज से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. उन्होंने फॉर्म में भाषा के रूप में उर्दू और धर्म के रूप में इस्लाम दर्ज करने को कहा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आज (7 मई) से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जनगणना को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने राज्य के मुस्लिम समुदाय से खास अपील की है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज इस जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम समाज के लोग जनगणना फॉर्म में भाषा के कॉलम में उर्दू और मजहब के कॉलम में इस्लाम जरूर दर्ज करें.
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. यूपी में जनगणना की शुरुआत के साथ ही लोगों को जागरूक करने का अभियान भी तेज हो गया है. मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपील की कि हर नागरिक जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
मौलाना ने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति को जनगणना फॉर्म भरने में किसी तरह की दिक्कत आती है तो इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां लोग आकर जानकारी और मदद ले सकेंगे. मौलाना ने लोगों से एक-दूसरे की मदद करने और जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि जनगणना मुल्क के लिए बहुत अहम है, तमाम लोग इसमें हिस्सा लें.
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.