चक्रवात अर्नब का कहर खत्म हो गया है। भीषण तूफान का लैंडफॉल बुधवार रात आंध्र प्रदेश तट पर हुआ है। हालांकि, इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में दिखने के आसार हैं। इसके चलते ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के चलते दक्षिण भारतीय राज्य में खासा नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि यह बंगाल की खाड़ी में बना सीजन का पहला चक्रवाती तूफान था।
खास बात है कि तूफनी गतिविधियों के बीच आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा रही थी। इसकी शुरुआत 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट से हुई, जो 28 अक्टूबर सुबह 3 बजे तक जारी रही। इस दौरान 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों पर भी इसका असर देखने को मिला है।
IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि लैंडफॉल यानम के दक्षिण में हुआ है। इसकी लोकेशन बापटला और विशाखापट्टनम बताई गई है। फिलहाल, अधिकारियों ने हालात बेहतर होने तक लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। साथ ही पेड़, बिजली के खंभे जैसी जगहों से भी सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
पीटीआई भाषा ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि तट से टकराने के दौरान चक्रवात की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जो बढ़कर 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। टकराने प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुबह 8:30 बजे यह ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ से कमजोर होकर ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गया।
तट से टकराने के दौरान चक्रवात की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जो बढ़कर 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। टकराने प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुबह 8:30 बजे यह ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ से कमजोर होकर ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गया।
कालाहांडी, कंधमाल, नौपाड़ा, बलांगीर, बारगढ़, पुरी, खोर्दा, सोनेपुर, बौध और नयागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सुंदरगढ़, झरसुगुढ़ा, संबलपुर, देवगढ़, मयूरभंज, अंगुल, ढेंकनल, केओंझार, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में येलो अलर्ट का ऐलान किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ गरज और चमक की भी संभावनाएं हैं।
एजेंसी के अनुसार, विभाग ने बताया है कि 29 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं और 30 अक्टूबर को भी बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह खतरा बना रहेगा।
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई जिलों में अचानक मध्यम से ज्यादा बाढ़ के जोखिम की भी पहचान की है तथा चेतावनी दी है कि तेज बारिश के कारण जलभराव, बाढ़ और सड़क तथा रेलवे सेवाओं में बाधा आ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का खतरा अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के इस हिस्से में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है।
पंजाब में 29 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच छिटपुट बारिश होने का अनुमान है तथा 29 से 31 अक्टूबर के बीच बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। 29 और 30 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से तीन नवंबर तक छिटपुट से लेकर दूर-दूर तक बारिश होने के आसार है तथा 29 और 30 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अनुमान है।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play