'कम बोलो, काम ज्यादा करो', इमरान मसूद को मल्लिकार्जुन खड़गे की दो टूक नसीहत – AajTak

Feedback
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सांसद इमरान मसूद को कम बोलने की सख्त नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि वह इमरान मसूद को अक्सर टीवी पर सुनते हैं, जहां वह बड़े जोश के साथ अपनी बात रखते हैं. लेकिन हमें सिर्फ बातें करने के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए. अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि जितना ज्यादा हम मिलकर काम करेंगे, उतनी ही आगे बढ़ेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इमरान मसूद की तारीफ करते हुए कहा कि वह संसद में पार्टी के लिए लगातार लड़ते हैं और कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुट होकर काम करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ‘अपनी बातों पर लगाम लगाएं’, इमरान मसूद को सपा सांसद रामजी लाल सुमन की नसीहत
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर तनातनी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के बीच तनातनी तेज है. सहारनपुर से सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सपा के एकतरफा फैसलों पर नाराजगी जताते हुए गठबंधन की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं.
सपा की पहली उम्मीदवार सूची में बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर बिना सहमति प्रत्याशी घोषित किए जाने से मसूद नाराज हैं. उन्होंने इसे गठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसे कदमों से बीजेपी को फायदा पहुंचता है.
60 सीटों पर भी समझौता नहीं करने की बात
25 नवंबर को आजतक से बातचीत में मसूद ने 26 सीटों के कथित प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि कांग्रेस गठबंधन में सहयोगी है, भिखारी नहीं. 26 नवंबर को उन्होंने कहा कि पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने के लिए 60 सीटों पर भी समझौता नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी बढ़ी, इमरान मसूद ने बीएसपी का दिया इशारा
मसूद ने सपा पर बंद कमरे की बैठकों की बातें मीडिया में लीक करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने सपा की ओर से अलग चुनावी घोषणापत्र जारी करने की योजना पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा, उन्होंने मायावती को विपक्षी गठबंधन में शामिल करने की वकालत की और कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी सबसे बड़ी गारंटी हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News