वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका A के खिलाफ कैसा रहा है रिकॉर्ड? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
Edited by: Pankaj Joshi
श्रीलंका के खिलाफ सूर्यवंशी के शानदार आंकड़े (Photo: ANI)
IND A vs SL A Semifinal, Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी एक धमाकेदार पारी से बवाल मचा चुके हैं. ग्रुप स्टेज में नेपाल A और पाकिस्तान A के खिलाफ वो फेल रहे. यूएई के खिलाफ उन्होंने अपनी कसर पूरी की. वैभव ने 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उनकी पारी की बदौलत भारत ने यूएई के खिलाफ 14.2 ओवर में 250 का स्कोर चेज कर दिया. खैर अब सेमीफाइनल में श्रीलंका A के साथ इंडिया A की टक्कर होने वाली है. सभी की नजरें वैभव के ऊपर टिकी हैं. उनसे एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. आइए आपको बताते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है.
श्रीलंका A के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी पहले भी मुकाबले खेल चुके हैं. उनके आंकड़े शानदार रहे हैं. श्रीलंकाई टीम के खिलाफ वैभव अभी तक तीन मैचों में 129 रन जड़ चुके हैं. गेंदबाजों की उन्होंने खूब धज्जियां उड़ाई हैं. वैभव के नाम 16 चौके और 9 छक्के दर्ज हैं. एक मुकाबले में तो उन्होने 29 गेंदों में 94 रन बनाए थे. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के मारे थे. इसके अलावा एक मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन की पारी खेली थी. तीसरे मुकाबले में उन्होंने 12 गेंदों में 21 रन बनाए थे.
श्रीलंका A के खिलाफ वैभव एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं. 21 जून 2026 को खेली ट्राई-सीरीज के फाइनल में उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन बनाए थे. वहां पर वैभव ने 11 गेंदों में ही अर्धशतक मार दिया था. उन्होंने लिस्ट-A का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. श्रीलंका के बल्लेबाज कुशाल्या वीरारत्ने का वैभव ने रिकॉर्ड तोड़ा था. कुशाल्या ने 12 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी.
ये भी पढ़ें: Asia Cup Rising Stars 2026: आज फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला! IND A vs SL A सेमीफाइनल मैच पर नजरें
टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी हाल में यूएई को हराना था. यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए. उनकी तरफ से हरप्रीत ने शानदार शतक लगाया था. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 28 गेंदों में ही शतक मार दिया. इसके बाद 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. अपनी इस इनिंग में वैभव ने 28 सिक्स लगाए. भारत ने तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. वैभव ने लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.
– 53 Balls.
– 11 Dots.
– 6 Singles.
– 1 Double.
– 7 Fours.
– 28 Sixes.

RELIVE THE ICONIC DOUBLE HUNDRED BY VAIBHAV SOORYAVANSHI 🥹❤️ pic.twitter.com/MyakrD7JX4
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? सोशल मीडिया पोस्ट से मिला बड़ा हिंट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News