करीबी दोस्त तृषा के ल‍िए CM विजय ने दी खास मंजूरी! 9AM चलेंगे 'करुप्पु' के शो – AajTak

Feedback
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय तुरंत एक्शन मोड में आ गए हैं. 200 यूनिट फ्री बिजली देना हो, 717 शराब की दुकानों को बंद कराना हो या एंट्री ड्रग्स स्पेशल फोर्स बनाना…विजय की सख्त कार्रवाई ने इंटरनेट पर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. विजय ने करीबी दोस्त तृषा कृष्णन की फिल्म से जुड़ा एक अहम फैसला भी लिया है. 
थलपति विजय ने सूर्या और तृषा की मूवी करुप्पु के मेकर्स को सुबह 9 बजे के शोज चलाने की स्पेशल परमिशन दी है. ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने इंस्टा पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सीएम विजय का धन्यवाद किया है. सीएम ऑफिस से विजय की फोटो शेयर कर लिखा- हमारे मुख्यमंत्री विजय का आभार. उन्होंने हमें करुप्पु के सुबह 9 बजे शोज दिखाने की स्पेशल परमिशन दी.
Special thanks to our honorable Chief Minister Thiru. Joseph Vijay for granting the special permission for the 9AM shows of #Karuppu.#Karuppu – FDFS begins at 9AM, from May 14th🔥

A @SaiAbhyankkar Musical 🎵@Suriya_offl @trishtrashers @RJ_Balaji @dop_gkvishnu @prabhu_srpic.twitter.com/6sLumAcAFr
सुबह के शोज पर क्यों है बवाल?
बाकी राज्यों में भले ही सुबह के अर्ली शो दिखाना नॉर्मल बात है. लेकिन तमिलनाडु में ऐसा नहीं है. तमिलनाडु में सुबह के 9AM शोज दिखाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती है. राज्य में एक वक्त सुबह 4 बजे के भी शो दिखाए जाते थे. लेकिन 2023 में पोंगल सीजन में फिल्म थुनिवु के सुबह 4.30 बजे के शो के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ था.
फैंस की भारी भीड़ जुटने के कारण अफरातफरी मची. 1 फैन की मौत हुई. इसके बाद से राज्य में सुबह के अर्ली और लेट नाइट शोज पर रोक लगा दी गई. ये फैसला राज्य में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए किया गया. राज्य में बड़े स्टार्स की फिल्म रिलीज के दौरान फैंस एग्रेसिव हो जाते हैं. तोड़फोड़ की घटनाएं सामने देखी गई हैं.
नियम के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते तमिलनाडु में सुबह 9 बजे से पहले कोई शो नहीं दिखाए जाएंगे. वहीं 9 बजे के शो के लिए खास अनुमति लेनी होगी. दूसरी तरफ, यूजर्स का कहना है पहले विजय ने सीएम बनकर तृषा को बर्थडे ट्रीट दी. अब उनकी मूवी के लिए फेवर कर स्पेशल जेस्चर दिखाया है. नेटिजन्स ने विजय-तृषा को टीज किया है. फैंस ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि वो तमिल सिनेमा में भी बड़ा बदलाव लाने वाले हैं. 
करुप्पु 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस एक्शन ड्रामा मूवी को आरजे बालाजी ने बनाया है. फिल्म में 20 साल बाद तृषा और सूर्या साथ दिखेंगे. तृषा की मूवी को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. विजय-तृषा के लिंकअप की खबरों के बीच ये फिल्म भी लाइमलाइट लूट रही है. लंबे समय से दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है. बीते रविवार को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने हलचल मचाई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News