जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कॉलेज सभागार में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना था। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल गोस्वामी उर्फ बाबा विचित्रा ने शिरकत की। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, गायन, पारंपरिक रैंप वॉक और कविता पाठ जैसी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने एनएसएस के मूल मंत्र मैं नहीं, आप को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को समाजसेवा से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस पदाधिकारी डॉ. शाहबाज अंसारी और समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play