Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात और नागरिक सुरक्षा को लेकर बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब को कई सुझाव दिए। चैम्बर ने व्यापारियों और उद्यमियों की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, साइबर अपराध की रोकथाम, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार ठाकुर और बिष्टूपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार भी मौजूद थे। चैम्बर ने व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार और औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने का सुझाव दिया। व्यापारियों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने में सुविधा और शिकायतों के समयबद्ध निपटारे की मांग रखी गई। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की आवश्यकता बताई गई。
यातायात व्यवस्था को लेकर चैम्बर ने नो पार्किंग क्षेत्रों में भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण, यातायात नियमों का सख्ती से पालन और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी का सुझाव दिया। दुर्घटना के बाद शुरुआती महत्वपूर्ण समय में घायलों को तत्काल पुलिस सहायता और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। चैम्बर ने बाजार, प्रमुख सड़कों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का सुझाव दिया। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों और आमलोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक के लिए भी पुलिस की सक्रियता और जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने का सुझाव दिया गया।
एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आगामी पर्व-त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, नियमित मॉनिटरिंग और गश्ती बढ़ाई जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने और अपराध नियंत्रण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चैम्बर के सुझावों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही दुकानदारों से दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की अपील की, ताकि सड़क और फुटपाथ संकरे न हों। साकची बाजार में फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण से होने वाली परेशानी के समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही। मौके पर चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका समेत अन्य सदस्य व व्यवसायी मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play