प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल ने करेली और करछना क्षेत्र में दो स्थानों पर छह-छह किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रवर्तन दल प्रथम की टीम ने तुलसीपुर, करेली में एक उपभोक्ता के यहां जांच की। यहां एलटी लाइन में मीटर से पहले कट लगाकर मीटर को बाईपास किया गया था। जांच में छह किलोवाट घरेलू बिजली चोरी पकड़ी गई।दूसरी कार्रवाई करछना के मझुआ अतरैला गांव में हुई। जांच के दौरान एलटी लाइन से मीटर केबल के अतिरिक्त अवैध कटिया लगाकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।
यहां भी छह किलोवाट की बिजली चोरी मिली। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह, महिला उपनिरीक्षक कीर्ति गुप्ता, मुख्य आरक्षी ज्ञानेन्द्र वर्मा, आरक्षी ऋषिकेश बहादुर सिंह और आरक्षी अशोक कुमार समेत विद्युत विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने कहा कि बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play