मेरठ में सरदार पटेल जयंती के मौके पर आज विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
विकास और शिक्षा पर होगी चर्चा
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र में विकास, शिक्षा के महत्व और सामाजिक एकता व जागरूकता को बढ़ावा देना है। इन मुद्दों पर कार्यक्रम में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
समाजसेवा करने वालों का होगा सम्मान
समारोह में उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज के लिए अच्छे और बड़े काम किए हैं। कार्यक्रम के जरिए उनके काम को सम्मान दिया जाएगा।
लोगों से शामिल होने की अपील
आयोजकों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम माछरा के वेदांता फार्म में, माछरा डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित होगा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. ब्रजवीर सिंह कार्यक्रम के आयोजक हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.