मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में अपने 7-सीटर पोर्टफोलियो को नया रूप देने की पूरी तैयारी कर रही है। फिलहाल कंपनी के पास सिर्फ अर्टिगा और इनविक्टो ही दो 7-सीटर कारें मौजूद हैं। हालांकि, ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही चार नए मॉडल सड़कों पर नजर आने वाले हैं। मारुति अपनी इलेक्ट्रिक कारों से लेकर प्रीमियम हाइब्रिड गाड़ियों तक पर काम कर रही है। इसमें नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी से लेकर ग्रैंड विटारा का बड़ा अवतार और अर्टिगा का अपडेटेड वर्जन शामिल है। आइए जानते हैं मारुति के इन आने वाले चारों 7-सीटर मॉडलों के बारे में विस्तार से।
मारुति की यह आने वाली कार एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी। इसे टोयोटा और सुजुकी ने मिलकर तैयार किया है। इस कार को हाल ही में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका लुक किसी बड़ी एसयूवी जैसा नजर आता है। इसमें 49 kWh और 61.1 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें बड़ी बैटरी सिंगल चार्ज में करीब 543 किलोमीटर तक का रेंज देगी। इसके साथ ही इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, बड़ी टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह कार 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक देखने को मिल सकती है।
मारुति अपनी मशहूर ग्रैंड विटारा को अब बड़े 7-सीटर साइज में लाने जा रही है। इसे कंपनी के अंदर Y17 कोडनेम दिया गया है। यह कार मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा लंबी होगी। इसमें 6 और 7 सीटों के दो अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रांग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन मिलेगा, जो बेहतरीन माइलेज देगा। साथ ही इसमें नया फ्रंट ग्रिल, 10.25-इंच की टचस्क्रीन, सनरूफ और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की सुविधा भी मिलने की पूरी उम्मीद है। यह बड़ी 7-सीटर एसयूवी 2026 के अंत तक शोरूम में दस्तक दे सकती है।
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली कार अर्टिगा को भी बहुत जल्द एक नया फेसलिफ्ट अवतार मिलने वाला है। इस नए मॉडल के लुक्स में बदलाव किए जाएंगे। इसमें नया ग्रिल, रीवाइज्ड हेडलाइट्स और 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। इसमें 360-डिग्री कैमरा और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जबकि इसका 1.5-लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन पहले जैसा ही दमदार रहेगा। सबसे खास बात यह है कि कंपनी सीएनजी टैंक को गाड़ी के नीचे लगा सकती है, जिससे बूट में ज्यादा जगह मिल जाएगी। अर्टिगा का नया चमचमाता अवतार फरवरी 2027 के आसपास लॉन्च हो सकता है।
मारुति की सबसे महंगी और प्रीमियम गाड़ी इनविक्टो को भी मिड-लाइफ अपडेट मिलने जा रहा है। इसमें आगे की तरफ नई ग्रिल, शार्प ट्राइ-एलईडी हेडलाइट्स और बड़े 19-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। कार के अंदर लेवल-2 ADAS, जेबीएल का ऑडियो सिस्टम, ओटोमन स्टाइल कैप्टन सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी लग्जरी चीजें जोड़ी जाएंगी। पावर के लिए इसमें मौजूदा 2.0-लीटर का मजबूत हाइब्रिड इंजन जारी रहेगा, जो ताकत के साथ-साथ शानदार माइलेज भी देगा। यह कार 2027 के बीच में या अंत तक मार्केट में एंट्री कर सकती है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play