मारुति स्विफ्ट CNG AMT गियर के साथ लॉन्च, 35Km से ज्यादा माइलेज; 6 एयरबैग की सेफ्टी भी मिलेगी – Hindustan

मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक में से एक है। कई बार तो ये देश की नंबर-1 कार बनकर भी सामने आई है। खासकर नया मॉडल आने के बाद इसकी सेल्स में गजब का इजाफा देखने को मिला है। इस कार को पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अब कंपनी ने इस इसके CNG में ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन भी जोड़ दिया है। अब ग्राहक स्विफ्ट VXI वैरिएंट को CNG AMT में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.92 लाख रुपए रखी है। कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 35.34 Km का दमदार माइलेज भी देगी। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

मारुति की स्विफ्ट CNG AMT के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो इसमें 1197cc का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल मोड पर 82.93 PS का मैक्सिमम पावर और 112.4 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड पर इसका मैक्सिमम पावर 69.75 PS और मैक्सिमम टॉर्क 101.8 Nm हो जाता है। इस इंजन को 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये वही आंकड़े हैं जो डिजायर CNG AMT के साथ मिलते हैं। इसमें भी 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का CNG सिलेंडर दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक CNG से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 35.34 km/kg तक है। ये आंकड़े आपकी ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से बदल सकते हैं। इसके बाद भी ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हैचबैक में से एक बन गई है।

नए Z12-सीरीज इंजन से लैस
मारुति अब अपनी कारों में नया 1.2-लीटर Z12-सीरीज वाले थ्री-सिलेंडर इंजन देने लगी है। इस इंजन का इस्तेमाल स्विफ्ट के साथ डिजायर और बलेनो में भी किया जा रहा है। ये इंजन S-CNG सिस्टम और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) को सपोर्ट करता है। जिससे कंपनी की कारों में अब पावरट्रेन के ऑप्शन बढ़ गए हैं। ये इंजन AMT क्लच के इस्तेमाल और गियर बदलने की प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना देता है, जिससे क्लच पैडल दबाने की जरूरत नहीं होती। कुल मिलाकर CNG से बेहतर माइलेज वालों के लिए अब AMT ऑप्शन बढ़ गया है।

सिर्फ मैकेनिकल चेंज ही किए गए
मारुति ने स्विफ्ट के इंजन में सिर्फ मैकेनिकल चेंजेस ही किए हैं, यानी इसमें CNG AMT ऑप्शन शामिल किया है। कार के फीचर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। इसमें वायरलेस चार्जर, डुअल चार्जिंग, रियर AC वेंट्स, रियर व्यू कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 9-इंच फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले पहले की तरह मिलता रहेगा। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, क्रूज कंट्रोल दिए हैं।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News