कर्क राशिफल 20 मई 2026: चुनौतियों से भरा रहेगा आज का दिन, इन दो चीजों में जरूर बनाएं बैलेंस – Hindustan Hindi News

Today Cancer Horoscope 20 May 2026, आज का कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपका मानसिक स्थिति अशांत हो सकती है। रिश्तों में तकरार या अनबन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें, क्योंकि किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है। परिवार के साथ शांतिपूर्ण समय बिताएंगे और अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन संतुलित नजर आ रहा है, हालांकि लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में बाहर जाने का मौका मिल सकता है, हालांकि दिन व्यस्तता भरा रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए आज लव राशिफल कैसा रहेगा: पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी और संतान पक्ष सुखद अनुभव देगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, जबकि विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कर्क राशि वालों के लिए आज करियर राशिफल कैसा रहेगा: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खर्च बढ़ सकते हैं, हालांकि व्यापारिक गतिविधियां धीरे-धीरे अनुकूल दिशा में जाती दिखाई देंगी। नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि शाम तक आप लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
कर्क राशि वालों के लिए आज आर्थिक राशिफल कैसा रहेगा: कर्क राशि वालों को आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, वरना बेवजह का खर्च बढ़ सकता है। किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाएं। कुल मिलाकर धन से जुड़ी चुनौतियों के लिए आपका मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है।
कर्क राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य राशिफल कैसा रहेगा: राहु प्रभाव वाला आर्द्रा नक्षत्र मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। अनियमित दिनचर्या से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। योग और प्राणायाम आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं, इससे आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुल मिलाकर आज कर्क राशि वालों के मन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, फिर भी दिन के अंत तक राहत महसूस होगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है।
उपाय- कर्क राशि वालों के लिए आज लाल वस्त्र पास रखना लाभकारी रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News