ड्राइवर ने खुद को बताया IFS अफसर; पत्नी ने छोड़ा तो फंसाने के लिए ससुराल में दी जान – Hindustan Hindi News

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक शख्स ने अपनी पत्नी के घर के बाहर खुद को आग लगा ली, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसने खुद को आईएफएस अधिकारी बताकर शादी की थी, जबकि वह बाइक टैक्सी चलाता था। घरेलू हिंसा और धोखे के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके आ गई थी। सोमवार रात शख्स पत्नी को मनाने आया था, लेकिन उसके न मानने पर उसने खुद को आग लगा ली। शुरुआत में उसने पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच से साफ हुआ कि उसने परिवार को फंसाने के लिए खुदकुशी की।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुजरात के मूल निवासी दीपांश चौधरी (29) के रूप में हुई है। सोमवार रात आग लगने की घटना के संबंध में एक PCR कॉल मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत जहांगीरपुरी पहुंचे और दीपांश को गंभीर रूप से झुलझी हुई हालत में पाया। जांच के दौरान यह बात गलत पाई गई कि उसे उसकी पत्नी और सास ने आग लगाई थी।
पुलिस ने बताया कि दीपांश बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह 90 प्रतिशत तक झुलस गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान, दीपांश ने अपनी पत्नी और सास पर उसे आग लगाने का आरोप लगाया था।
हालांकि, परिवार के सदस्यों और स्थानीय गवाहों से लगातार पूछताछ तथा घटनाक्रम की जांच से पता चला कि उसने कथित तौर पर उन्हें फंसाने की कोशिश में घर के बाहर खुद को आग लगा ली थी, पुलिस ने आगे कहा।
पुलिस ने बताया कि दीपांश और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से वैवाहिक कलह चल रही थी, और ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध’ सेल में पहले से ही काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही थी। दीपांश की पत्नी ने आरोप लगाया कि दीपांश ने 11 मई को मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन, मैं एक रेस्टोरेंट गई और मदद मांगी। इसके बाद वे मुझे पुलिस स्टेशन ले गए। तब से वह फरार चल रहा था।
पत्नी ने बताया कि सोमवार को दीपांश ने उसे फोन किया और उससे अपने पास रखे कपड़े और दस्तावेज ले जाने के लिए कहा। जब मैं वहां गई तो उसने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गया। मैं फिर से शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गई। रात करीब 8.30 बजे वह मेरे घर आया, घंटी बजाई और मुझ पर चिल्लाते हुए कहा कि वह मुझे जिंदा नहीं छोड़ेगा। जब मैं बाहर नहीं आई तो उसने चिल्लाकर कहा कि वह मुझे सबक सिखाएगा।
इसके बाद मैं अंदर चली गई लेकिन मैंने PCR को कॉल किया। बाद में हमने देखा कि लोग उसके शरीर पर लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। हम बहुत डर गए थे और पुलिस के आने तक बाहर नहीं निकले। मेरी मुलाकात दीपांश से जुलाई 2025 में एक ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। हमनें इस साल 2 अप्रैल को शादी की थी। शादी के तीन दिन बाद ही उसने मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद मैंने 19 अप्रैल और 12 मई को उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मैंने उन्हें बताया था कि मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि वह मेरे साथ मारपीट करता है। दीपांश ने शादी से पहले अपने बारे में गलत जानकारी दी थी। उसने मुझको बताया था कि वह अनाथ है और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में अधिकारी के तौर पर काम करता है। बाद में उसने दावा किया कि वह रॉ का एजेंट है और सस्पेंड चल रहा है।
हमें पता चला कि असल में वह कभी-कभी बाइक टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम करता था। पत्नी ने उस पर शादी से पहले तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था। पत्नी ने यह भी कहा कि उसने धमकी दी थी कि यदि उसने उससे शादी करने से मना किया तो वह उसके भाई को नुकसान पहुंचाएगा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपांश सोमवार को उत्तम नगर से जहांगीरपुरी आया था, अपने साथ अपनी पत्नी का कुछ सामान लाया था। दीपांश ने पत्नी को अपने साथ वापस चलने के लिए मनाने की कोशिश की। हालांकि पत्नी ने मना कर दिया तो आरोपी ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया और बाद में पत्नी के घर के बाहर खुद को आग लगा ली। दीपांश के गुजरात में रहने वाले परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News