8999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन, कंपनी दे रही 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट – 91mobiles.com

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने फरवरी महीने में itel A100 इंडिया में लॉन्च किया था जो सिर्फ 6,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। ब्रांड की ओर से itel A100 Pro लॉन्च कर दिया गया है। यह भी एक सस्ता स्मार्टफोन है जो सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
itel A100 Pro का प्राइस 8,999 रुपये है। यह 10 हजार से कम का स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट में लाया गया है। आइटेल ए100 प्रो में 3GB RAM दी गई है जिसके साथ 64GB Storage मिलती है। बताते चलें कि यह आइटेल स्मार्टफोन 5GB वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM की ताकत (3जीबी+5जीबी) देती है।
आइटेल ए100 प्रो 4जी फोन है जिसे कंपनी ने 10 हजार से कम प्राइस का प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टफोन कहा है। यह मोबाइल Comet Orange, Black और Cloud White कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं कंपनी की ओर से इस सस्ते स्मार्टफोन itel A100 Pro पर 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जा रही है।

आइटेल ए100 प्रो 4जी फोन को 6.6-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन में यूजर्स को Dynamic Bar का फीचर भी मिलेगा​ जिसमें नोटिफिकेशन्स, बैटरी स्टेट्स और अन्य चीजें भी देखी जा सकेगी। itel A100 Pro की स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
आइटेल ए100 प्रो स्मार्टफोन Unisoc T7100 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। A100 Pro स्मार्टफोन Android 15 Go Edition के साथ आया है। इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो कम स्टोरेज घेरती है, इंटरनेट व बैटरी की खपत कम करती है और कम रैम पर भी स्मूथ रन करती है।

इस सस्ते फोन से वीडियो भी बनाई जा सकती है। आइटेल ए100 प्रो के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए itel A100 Pro 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है और स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।
यह सस्ता स्मार्टफोन Ultralink तकनीक के साथ लाया गया है। इस टेक्नोलॉजी के चलते नो नेटवर्क वाले एरिया में भी बिना मोबाइल सिग्नल के कॉल की जा सकती है। वहीं आइटेल ए100 प्रो MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड स्मार्टफोन है जो इसे जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी मजबूती प्रदान करता है। इस फोन में IR blaster भी दिया गया है जिसके चलते मोबाइल से ही टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News