Peddi Vilain : राम चरण की ‘पेद्दी’ में कौन बना खतरनाक विलेन? पहली बार कर रहा साउथ में काम – Asianet News Hindi

राम चरण के लीड रोल वाली ‘पेद्दी’ में मुख्य विलेन के रोल में दर्शक जिस एक्टर को देखेंगे, वो हैं दिव्येंदु शर्मा। दिव्येंद्रू एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कोई नया नाम नहीं हैं, बल्कि वे कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।
‘पेद्दी’ से दिव्येंदु शर्मा साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म में दिव्येंदु राम्बूजी नाम का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका खतरनाक अवतार देखने मिल चुका है और निश्चित तौर पर फिल्म रिलीज होने के बाद वे दर्शकों की वाहवाही लूटेंगे।
यह भी पढ़ें : देश की वो पहली एक्ट्रेस, जिसने सबसे पहले खरीदा था प्राइवेट जेट, हीरो के बराबर लेती थी फीस!
दिव्येंद्रू शर्मा 19 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 2007 में माधुरी दीक्षित स्टारर ‘आजा नच ले’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे विधायक के बेटे के रोल में नज़र आए थे। हालांकि, पहली बड़ी भूमिका 2011 में आई ‘प्यार का पंचनामा’ में थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का स्क्रीन अवॉर्ड मिला था।
दिव्येंदु शर्मा को ज्यादातर लोग उनके फूलचंद त्रिपाठी उर्फ़ मुन्ना भैया के किर्रदार के लिए जानते हैं, जो उन्होंने पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में निभाया है। इस सीरीज के दो सीजन में उन्होंने खूब लाइमलाइट लूटी और तीसरे में सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस तक सीमित रहे।
यह भी पढ़ें : Salman Khan ने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा कि मच गया बवाल, फिर सामने आकर देनी पड़ी सफाई
‘प्यार का पंचनामा’ और ‘मिर्जापुर’ के अलावा दिव्येंदु शर्मा को ‘चश्मे बद्दूर’, ‘इक्कीस तोपों की सलामी’, ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’, ‘बत्ती कुल मीटर चालू’, ‘कानपुरिये’, ‘शुक्राणु’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘साली मोहब्बत’ जैसी फिल्मों और ‘बिच्छू का खेल’, ‘सॉल्ट सिटी’, ‘द रेलवे मैन’ और ‘ग्लोरी’ जैसी वेब सीरीज में देखा जा चुका है।
19 जून 1983 को नई दिल्ली में पैदा हुए दिव्येंदु शर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (FTII) से दो साल का डिप्लोमा लिया है। दिव्येंदु जातिवाद में यकीन नहीं रखते। यही वजह है कि 2019 में उन्होंने अपने नाम के आगे से सरनेम (शर्मा) हटा दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News