—विज्ञापन—
Vijay Congress Alliance: तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला. सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) को सरकार बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सशर्त अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK बहुमत के जादुई आंकड़े (118) से महज 10 कदम दूर थी. अब कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ आने से विजय की राह आसान होती दिख रही है. कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी.
BREAKING: The Congress Party has formally handed over its letter of support to Thalapathy VIJAY for the formation of the Tamil Nadu government. pic.twitter.com/UX9YggrC3q
यह भी पढ़ें: थलापति विजय ने पहले कर दी थी ये भविष्यवाणी, GOAT से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा
कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने साफ किया कि यह समर्थन ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने’ की शर्त पर दिया गया है. कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वे संविधान में विश्वास न रखने वाली ताकतों को रोकने के लिए विजय के साथ खड़े हैं. यह गठबंधन केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनावों में भी दोनों दल साथ मिलकर काम करेंगे.
"TVK प्रमुख थलापति विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया है"
◆ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा @kcvenugopalmp | @TVKVijayHQ | #Congress | Tamilnadu | Thalapathy Vijay | #TVK pic.twitter.com/8thodOvLGw
अब तक कांग्रेस तमिलनाडु में द्रमुक (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन राज्य की जनता, खासकर युवाओं के मूड को भांपते हुए कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय इकाई को विजय का साथ देने का निर्देश दिया. कांग्रेस का मानना है कि तमिलनाडु की जनता ने विजय के रूप में एक नया और प्रगतिशील विकल्प चुना है, जिसका सम्मान करना उनका संवैधानिक कर्तव्य है.
बहुमत के लिए जरूरी बाकी विधायकों के लिए विजय ने एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (EPS) के पास भी समर्थन का पत्र भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, एआईएडीएमके के भीतर इस बात को लेकर दो फाड़ की स्थिति है. राज्यसभा सांसद सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाला एक गुट विजय को समर्थन देने के पक्ष में माहौल बना रहा है. अगर एआईएडीएमके भी समर्थन देती है, तो तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में ‘विजय’ तिलक की तैयारी! क्या कांग्रेस के हाथ से CM बनेंगे ‘थलापति’? जानिए- क्या है BJP को रोकने का प्लान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in