Petrol Diesel Price Hike: बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, जानें कितने रुपये तक बढ़े दाम? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आज सुबह 6 बजे सरकार ने पेट्रोल-डीजल का रेट ढाई से 3 रुपये तक बढ़ा दिया है। पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये और डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। ऐसे में आज से पेट्रोल का रेट 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों ने मध्य रात्रि को ही पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने का ईमेल कर दिया था।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने के बाद अब लोगों की जेब पर बोझ और ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी कंपनियों ने अपने दूध का रेट 2 रुपये बढ़ाकर झटका दिया था। वहीं कई शहरों में CNG का रेट भी बढ़ा है, जिससे लोगों का बजट बिगड़ा है।
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी तेल कंपनियों के द्वारा इसलिए की गई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और रुपया भी कमजोर है। इसका कारण मिडिल ईस्ट में छिड़ा अमेरिका-ईरान का युद्ध और इस युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट का ब्लॉक होना है। यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Purchase New Rule: अब इससे ज्‍यादा कीमत का नहीं भरवा सकते पेट्रोल और डीजल, जानें नया नियम
बता दें कि जब से मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका की जंग शुरू हुई थी, तभी से पेट्रोल-डीजल महंगा होने की चर्चा हो रही थी। रविवार और सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील करके ईंधन महंगा होने के संकेत दे दिए। अपील के 2 दिन बाद आज 15 मई को साल 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में आए उछाल और अंडर रिकवरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा हो रहा है। कंपनियां रोजाना लगभग 1000 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं। यह अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Latest Update: किस राज्य में होती है सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल की खपत; तेल खत्‍म हो जाए तो क्या है सरकार का प्लान B
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News