Friday Theatre Releases: 1 या 2 नहीं… इस शुक्रवार थिएटर में रिलीज हो रहीं 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Friday Theatre Releases: थिएटर में इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का धमाका होने जा रहा है. 8 मई को एक या दो नहीं बल्कि 5 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में भी शामिल हैं. वहीं इनमें से कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जिनका इंतजार ऑडियंस लंबे समय से कर रही है. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म कल यानी 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म से नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं फिल्म में सादिया खतीब भी लीड रोल में हैं.
ये मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म भी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ह्यू जैकमैन और ब्रेट गोल्डस्टीन स्टारर इस फिल्म की कहानी भेड़ों के झुंड के इर्द-गिर्द घूमती है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म भी शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक सीरियस रोल निभाते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ लीड रोल में चित्रांगदा सतरूपा भी नजर आ रही हैं.
अल्ताफ खान और ऋत्विक पारीक की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी एक बाइक के इर्द-गिर्द घूमती है. एक गांव में हुए एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल को पुलिस जब्त कर लेती है. इसमें आपको ड्रामा और मिस्ट्री सीन्स कूट-कूटकर मिलेंगे.
कार्ल अर्बन और एडलाइन रुडोल्फ स्टारर इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें, क्योंकि ये फिल्म भी सिनेमाघरों में इस शु्क्रवार रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ मार्शल आर्ट्स से जुड़े सीन्स भी देखने को मिलेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News