School Timing Change: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला, पटना के DM का आदेश – News24 Hindi

—विज्ञापन—
School Timing Change: बिहार की राजधानी पटना में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के कारण अब बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडराने लगा है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है.
पटना के जिलाधिकारी (DM) डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को लेकर नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक, कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी तरह की पढ़ाई या अन्य एक्टिविटी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.
प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और उनके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इसलिए सभी स्कूल मैनेजमेंट को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश के हिसाब से ही अपनी क्लासेस का समय तय करें.
प्रशासन का यह नया आदेश सोमवार, 18 मई 2026 से लागू हो जाएगा और गुरुवार, 21 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा. यह नियम प्री-स्कूल (प्ले स्कूल) और आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी समान रूप से लागू होगा. अभिभावकों और स्कूल संचालकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को धूप से बचाने के लिए नए समय सारणी का पूरी तरह पालन करें.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News