कलक्ट्रेट से पीजी कॉलेज तक निकाली साइकिल रैली: SDM-DSP ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ – Dainik Bhaskar

दौसा जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार को ‘मेरा युवा भारत’ की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 100वां ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में युवाओं ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस, स्व
कार्यक्रम की शुरुआत एडीएम अरविंद शर्मा और डिप्टी एसपी कपिल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर की। साइकिल रैली कलक्ट्रेट से सोमनाथ सर्किल होते हुए स्व. पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज पहुंची। रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और नियमित व्यायाम व शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर अतिथियों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से खेल और फिटनेस गतिविधियों से जुड़ने के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई।
युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
कार्यक्रम में युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। उन्होंने खुद नशे से दूर रहने और परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
जिला खेल अधिकारी कजोड़मल नरायना ने युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने, नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी पूनम चौधरी, मेरा युवा भारत के वरिष्ठ अधिकारी रामशंकर शर्मा, विजय सिंह और गजानंद, माय भारत नेशनल यूथ वॉलंटियर्स आकाश ज्योतिषी और रामकेश बैरवा सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News