Written By Sanjeet
Edited by: Sanjeet
क्राइस्टचर्च टेस्ट में तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 243 रनों की बढ़त (PIC Credit – X/BCCI)
क्राइस्टचर्च, न्यूज 24 डिजिटल: न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है. मुकाबले के शुरुआती तीनों दिन मेजबान न्यूजीलैंड का दबदबा देखने को मिला है. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई और मेजबान टीम को 110 रनों की अहम बढ़त मिली. वहीं, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं. इस तरह उसकी कुल बढ़त 243 रनों की हो गई है. ऐसे में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उसके सामने चौथी पारी में एक कठिन लक्ष्य का पीछा करने की चुनौती होगी. हालांकि, हेगली ओवल के मैदान पर अब तक किसी भी टीम ने 300 से ज्यादा रन चेज नहीं किया है. यानी भारत को जीत के लिए इतिहास रचना होगा.
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करें तो इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच साल 2014 में खेला गया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा यह टेस्ट इस मैदान का 17वां टेस्ट मुकाबला है. यहां चौथी पारी में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है. कीवी टीम ने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ चौथी पारी में 285 रनों का लक्ष्य हासिल कर 2 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. वहीं, किसी विदेशी टीम द्वारा इस मैदान पर सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. कंगारू टीम ने साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 279 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. यानी हेगली ओवल में अब तक कोई भी टीम चौथी पारी में 300 या उससे ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है.
Stumps on Day 3!
Jasprit Bumrah and Washington Sundar with the wickets in the last session ☝️
Back tomorrow for the penultimate day of the series.
Scorecard ▶️ https://t.co/6iCwvH4Zap#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/YFd3nwaJeB
ये भी पढ़ें- क्या राजनीति में एंट्री करने वाले हैं मोहम्मद शमी? BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की खास मुलाकात
वहीं, हेगली ओवल में खेले गए 16 टेस्ट मुकाबलों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 8 मैचों में चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में सफल रही है. इनमें से 5 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2 और इंग्लैंड ने 1 बार सफल रन चेज किया है. हालांकि, इस मैदान पर न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच साल 2025 में खेले गए पिछले टेस्ट मैच का उदाहरण भारतीय टीम को उम्मीद दे सकता है. उस मुकाबले में वेस्टइंडीज को चौथी पारी में 531 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था.
इसके बावजूद कैरेबियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 457 रन बना दिए और मुकाबले को ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की थी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए चौथी पारी की चुनौती बेहद कठिन जरूर होगी, लेकिन वेस्टइंडीज का प्रदर्शन यह दिखाता है कि इस मैदान पर मुश्किल परिस्थितियों में भी मुकाबले को बचाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: आकाश दीप की कन्कशन चोट पर ध्रुव जुरेल ने दिया बड़ा अपडेट, बताया अब कैसी है हेल्थ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301