—विज्ञापन—
दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच दिलजीत की पूर्व मैनेजर सोनाली सिंह उनके समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करके बताया कि दिलजीत को जो नफरत मिल रही है, वो गलत है और बेहद निराशाजनक है।
सोनाली ने अपने पोस्ट में कहा कि दिलजीत पिछले 20 सालों से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। वो हमेशा एक सिख, पंजाबी और भारतीय की तरह दुनिया के सामने खड़े रहे हैं। फिर भी उन्हें बार-बार शक की नजर से देखा जाता है। उन्होंने कभी कोई बड़ा बयान नहीं दिया, लेकिन अपने काम और व्यवहार से हमेशा भारत का नाम रोशन किया है। चाहे वो इंटरव्यू हो, म्यूजिक हो या कोई स्टेज शो, दिलजीत का मैसेज हमेशा प्यार, एकता और शांति का रहा है।
सोनाली ने बताया कि जिस फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है, उसकी शूटिंग अभी की राजनीतिक स्थिति बनने से बहुत पहले ही पूरी हो चुकी थी। इसलिए फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म को बायकॉट करने से न सिर्फ मेकर्स को बल्कि पूरी टीम को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, उन लोगों को भी, जिनकी रोजी-रोटी इस फिल्म से जुड़ी हुई है।
दिलजीत इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं कर रहे हैं क्योंकि वो देश की भावनाओं का सम्मान करते हैं, भले ही इससे उन्हें या उनकी फिल्म को नुकसान ही क्यों न हो। सोनाली ने ये भी कहा कि दिलजीत सिर्फ अपने बारे में नहीं सोच रहे, बल्कि वो प्रोड्यूसर्स, फिल्म की टीम और उनके परिवारों के लिए चिंता कर रहे हैं, जिनकी रोजी-रोटी इस फिल्म पर टिकी है।
A post shared by Sonali (@sonalisingh)
सोनाली ने ये भी कहा कि बाहर की दुनिया तो दिलजीत को बहुत सम्मान देती है, जैसे कोचेला में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय के तौर पर, जिमी फॉलन के शो में पारंपरिक कपड़ों में दिखने पर या मेट गाला में भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने रखने पर।उन्होंने कहा जब वो अपने देश में होते हैं तो हम बहुत जल्दी उन्हें भूल जाते हैं या फिर छोटी बातों पर उन्हें नीचा दिखाते हैं।
उन्होंने कहा, ‘क्या कोई सोच सकता है कि एक भारतीय कलाकार के तौर पर दुनियाभर में पहचान बनाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, और फिर अपने ही देश में बार-बार खुद को साबित करने की मजबूरी कितनी दुखद है?’
अंत में उन्होंने कहा कि दिलजीत बार-बार भारत के लिए अपना प्यार और सम्मान दिखा चुके हैं, अब उन्हें हर बार सफाई देने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। आइए हम अपने कलाकारों को सजा देना बंद करें। दिलजीत ने हमेशा सिर्फ प्यार फैलाया है और अब उन्हें उसी प्यार की जरूरत है।
फिलहाल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ काफी चर्चा में है, लेकिन वजह फिल्म की कहानी या म्यूजिक नहीं, बल्कि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग है। फिल्म की टीम को इस फैसले की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। इस फिल्म में नीरू बाजवा भी नजर आएंगी। फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही है, इसे 27 जून को सिर्फ विदेशों में रिलीज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स को लिखा पत्र, Diljit Dosanjh की कास्टिंग से जताई निराशा
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in