कलाकृतियों में उकेरे लोक संस्कृति और परंपरा के रंग – Hindustan

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को आयोजित कला प्रदर्शनी महोत्सव में भारतीय परंपरा, लोककला और सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग दिखाई दिए। शिक्षकों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से संस्कृति को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल ने विजेता घोषित किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक के निर्देश पर ‘हमारी परंपरा एवं संस्कृति संबंधी कला प्रदर्शनी एवं महोत्सव’ का आयोजन डायट प्राचार्य कपूर सिंह परिहार के संरक्षण में किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम बाबू शर्मा और डॉ. विजय कुमार राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रदर्शनी
में विभिन्न ब्लॉकों के बेसिक शिक्षा विभाग से 70 और माध्यमिक शिक्षा विभाग से 30 शिक्षकों समेत कुल 100 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। प्रतिभागियों ने भारतीय परंपराओं, लोकजीवन, कला और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के संदीप बाथम, राज्य संदर्भ समूह की सदस्य डॉ. अनुजा सेंगर और वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम बाबू शर्मा निर्णायक मंडल में शामिल रहे। निर्णायकों ने कलाकृतियों की रचनात्मकता, विषयवस्तु और प्रस्तुति का अवलोकन करने के बाद परिणाम घोषित किए। प्राथमिक स्तर पर अंजना रॉय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रचना सैनी और शैलजा वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि ज्योति यादव तीसरे स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर पर वीना यादव प्रथम, अंजू देवी द्वितीय और वंदना यादव तृतीय स्थान पर रहीं। माध्यमिक स्तर पर शैलेश कुमार सक्सेना ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डॉ. विजय राजपूत, श्याम बाबू शर्मा, संजय कुमार सरोज, गोपाल कुमार और राजकमल सिंह समेत शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ विद्यार्थियों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने में सहायक होती हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News