दीपके का धन्यवाद दांव पड़ा भारी, क्यों भड़क उठे थलपति विजय; टॉप-5 खबरें – Hindustan

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आयोजकों और 400-500 अज्ञात समर्थकों व प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय एक बार फिर बुरी तरह से भड़क उठे हैं। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…

मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर आयोजकों और 400-500 अज्ञात समर्थकों व प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शिवाजी पार्क थाने में केस नंबर 515/26 दर्ज किया गया है। पूरी खबर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, स्टालिन ने टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा को निशाना साधते हुए उन्हें सोमरसॉल्ट भामा कहा था और टीवीके पर सवाल उठाए थे। इसके बाद, टीवीके ने पूर्व मुख्यमंत्री पर महिला दलित उम्मीदवार की बॉडी-शेमिंग करने का आरोप लगाया और माफी की मांग की। पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अब कथित ‘लिबरल्स इकोसिस्टम’ पर ही भड़क गई है। सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार को इनकी आलोचना करते हुए यहां तक कहा कि वे कई बार भाजपा के इकोसिस्टम से भी बुरा बर्ताव करते हैं। पूरी खबर

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

अजय देवगन स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मूवी के रिलीज का फैंस ने काफी इंतजार किया। ऐसे में ये फिल्म 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पूरी खबर

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने से चूक गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा लगातार दूसरा शतक लगाने की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 92 के स्कोर पर उन्हें कीमो पॉल ने अपना शिकार बनाया। पूरी खबर

जिहादी गतिविधियों में अभी तक महिलाओं की भूमिका बहुत सीमित मानी जाती रही है। अधिक से अधिक वह आत्मघाती हमलावरों की भूमिका निभाती रही हैं। लेकिन हाल-फिलहाल इस ट्रेंड में बदलाव आया है। इसमें देखा जा रहा है कि आतंकी संगठन अब महिलाओं को बड़ी भूमिकाएं भी सौंप रही हैं। इसके तहत, उन्हें लीडर भी बनाया जा रहा है। पूरी खबर

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News