रोहतक में कलानौर के संत जींदा कल्याणा महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी विभाग द्वारा एनईपी-2020 और हिंदी का भविष्य विषय पर सेमिनार आयोजन किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्तरा ने कहा कि टीचर राष्ट्र के भाग्य विधाता हैं और आगामी पीढ़ी
हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार ने हिंदी विषय व नव शिक्षा नीति-2020 पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी विषय के साथ-साथ अन्य विषयों का भी ज्ञान होगा व रोजगारोन्मुख विषयों के ज्ञान से विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने में भी आसानी होगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने नव शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे।
आने वाली पीढ़ी के लिए हिंदी विषय का ज्ञान जरूरी- बत्तरा
पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्तरा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हिंदी विषय का भी ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि अनेकता में एकता लाने के लिए इसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। शिक्षक राष्ट्र के भाग्य विधाता हैं, अतः उन्हें अपने विषय के साथ-साथ अन्य विषयों का भी ज्ञान होना जरूरी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.