कलेर में इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर SIR से वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।
मार्च कलेर प्रखंड परिसर से बस स्टैंड तक गया, जहां सभा हुई। भाकपा माले के जिला सचिव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों से नागरिक गुस्से में हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने SIR से वोट चोरी कर लोकतंत्र को खत्म किया है। भाजपा और चुनाव आयुक्त संविधान के खिलाफ जाकर आम नागरिकों के वोट काट रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबरों से वोट चोरी के आरोप सामने आए। सभा को राजद के डिंपल यादव, राजा, जयनाथ यादव, माले के त्यागी जी और सुरेंद्र प्रसाद ने संबोधित किया। 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की अपील की गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.