इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के प्रथम चरण में संयुक्त रैली कांग्रेस कार्यालय से निकाली गई। कलेक्टोरेट चौक पर आमसभा का आयोजन किया गया, जिसे कांग्रेस सहित अन्य संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वोट
इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली में कांग्रेस के साथ सीपीएम और सीपीआई के नेता शामिल हुए। रैली विवेकानंद चौक पर आमसभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वोट चोरी जैसे कारनामे से देश की संवैधानिक व्यवस्था नष्ट हो रही है। यह अपराध ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं, जिनको उनके कर्मों की सजा मिलेगी।
पद से हटाकर करें गिरफ्तार
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोप के बचाव में भाजपा का सामने आना इशारा करता है कि दाल में सब काला है। निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटा गिरफ्तार करना चाहिए। वोट चोरी के इस आपराधिक काम को संरक्षण देने वाले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के सबसे बड़े अपराधी हैं।
सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के कामरेड चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि देश में सरकार बनाने वाले निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को भाजपा के संरक्षण में समाप्त कर दिया गया है। वोट चोरी के माध्यम से देश मे असंवैधानिक सरकार काम कर रही है और वो लगातार वोट चोरी कर राज्यों में असंवैधानिक सरकार बना रही है। इस काम मे उनका सहयोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं।
सीपीआई के प्रतिनिधि कामरेड अनिल द्विवेदी ने देश की मौजूदा चुनाव प्रणाली को इलेक्टोरल आटोक्रेसी स्थापित करने वाला तंत्र बताया।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि एसआईआर के नाम पर देश के 13 करोड़ मतदाताओं का नाम काटने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा संरक्षण दे रही है। ज्ञानेश की चोरी को संरक्षण देने वाले उनसे बड़े चोर हैं।
विवेकानंद चौक पर आमसभा के उपरांत रैली गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। गांधी चौक पर रैली ने वयस्क मताधिकार पर संविधान के 326 वे अनुच्छेद का पाठ किया एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।इस संयुक्त रैली में बड़ी संख्या में तीनों दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
6 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के सांसदों के चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने काला दिवास मनाया। रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी काला दिवस के बैनर पोस्टर लेकर एवं काला फीता बांधकर शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के मुखबिर संघ परिवार के लोग वही आचरण कर रहे हैं जो इनके मालिक अंग्रेज देश की जनता के साथ करते थे। कांग्रेस न डरेगी, न रुकेगी। हमने गोरे अंग्रेजों को भी खदेड़ा है और अब उनके मुखबिरों को भी खदेड़ देंगे। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस सहित अन्य दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.