मिक्सर मशीन हटाने उतरे थे दो युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही दोनों की मौत – Aaj Tak

Feedback
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड के शेरहवा पीपरा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. मृतकों की पहचान खिरिया गांव निवासी दीपक यादव और शेरहवा पीपरा निवासी किशुन चौधरी के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि शेरहवा पीपरा निवासी जयराम चौधरी के घर एक कार्यक्रम आयोजित था. दीपक यादव और किशुन चौधरी बोलेरो से इसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. गांव के बगीचे के पास सड़क पर मिक्सर मशीन खड़ी होने की वजह से रास्ता बाधित था.
यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण: ड्राई स्टेट बिहार में जहरीली शराब से 4 लोगों की आंखें खराब, अबतक 16 की मौत
रास्ता साफ करने के लिए दोनों युवक बोलेरो से नीचे उतरे और मिक्सर मशीन हटाने लगे. इसी दौरान मशीन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. तार छूते ही मशीन में करंट दौड़ गया और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए. बिजली का झटका इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
नीचे लटके तार को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के पास बिजली का हाईटेंशन तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिससे पहले भी खतरे की स्थिति बनी हुई थी.
ग्रामीणों के मुताबिक, तार की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर संबंधित विभाग से पहले शिकायत भी की गई थी. लोगों का आरोप है कि समय रहते इस समस्या को दूर कर दिया जाता तो बुधवार को हुआ हादसा टाला जा सकता था.
दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है. हादसे ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था और खुले स्थानों से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों को समझने के लिए घटनास्थल की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से चला गया. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं, एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News