कल का मौसम, 27 जून: भीषण गर्मी से शनिवार को मिलेगी राहत, गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश – Live Hindustan

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 27 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उत्तर प्रदेश में मौसम दोहरा रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका बनी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी व्यापक वर्षा का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है।

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी, जबकि कोंकण-गोवा में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली गिरने, तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

शुक्रवार को दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। अलग-अलग मौसम केंद्रों के आंकड़ों से पता चला है कि पालम में तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) और लोधी रोड पर 27.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.4 डिग्री ज़्यादा) दर्ज किया गया। रिज स्टेशन पर तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य था।आयानगर में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक 51 मिलीमीटर वर्षा झालावाड़ जिले के अकलेरा में दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, फलोदी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान भी 31.6 डिग्री सेल्सियस फलोदी में ही रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज किया गया।

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News