कश्मीर में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; चक्रवात 'अकवान' का खतरा बढ़ा – weather news updates mercury dips below zero in kashmir fog alert issued for entire north india – Jagran

आईएमडी के मुताबिक, देशभर में मौसम का मिजाज दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है, एक तरफ …और पढ़ें
उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है (फोटो- एएनआई)
तापमान गिरने के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कोहरे की चादर बिछने लगी है
चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है, जबकि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के चलते दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, देशभर में मौसम का मिजाज दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है, एक तरफ पहाड़ों पर पारा शून्य से नीचे जाने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, तो दूसरी तरफ तटीय राज्यों पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है।
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य (0°C) से नीचे चला गया है। वहीं, दक्षिण भारत के हिल स्टेशन ऊटी में भी इस सीजन में पहली बार पाला पड़ा है।
राजधानी दिल्ली में सुबह और रात के समय ठंड का असर तेज हो गया है। आज (19 नवंबर) दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
तापमान गिरने के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कोहरे की चादर बिछने लगी है। मौसम विभाग ने 19 से 21 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश (नरसापुर) और दक्षिणी ओडिशा (पुरी) के तटों के बीच से गुजर सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश (नरसापुर) और दक्षिणी ओडिशा (पुरी) के तटों के बीच से गुजर सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की आशंका है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News