कांग्रेस ने 5 राज्यों के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, प्रियंका गांधी को किस राज्य – ABP News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को इस साल जिन राज्यों में चुनाव होना है, उनके लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. इनमें केरल, असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी भी शामिल हैं. इसके साथ ही कांग्रेस ने पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी नई जिम्मेदारी दी है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में सूचना जारी की है.
प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी गई असम की जिम्मेदारी
केसी वेणुगोपाल ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके आधिकारिक सूचना जारी की है. जिसमें प्रत्येक राज्य के स्क्रीनिंग कमेटी का उल्लेख किया गया है. संगठन महासचिव ने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को तत्काल प्रभाव से असम के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है.
प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा, असम के लिए गठित चार सदस्यीय कमेटी में सप्तागिरी शंकर उल्का, सांसद इमरान मसूद और डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News