कांच की काल कोठरी में 46 साल से बंद, 7 लोगों को मारने का टारगेट; कौन है 71 साल का ये शख्स? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
World Latest News: यूके में क्रिसमस की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। हर किसी का सपना होता है कि वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाए। लेकिन यूके में एक ऐसा शख्स है, जो पिछले 50 साल से जेल में बंद है। उसको जेल में 46 साल से कांच की अलग कोठरी में रखा गया है। इस कैदी का नाम रॉबर्ट मौडस्ले है, जो 1974 से इस जेल में बंद है। 71 साल के हो चुके इस कैदी को सबसे पहले जॉन फैरेल नाम की महिला की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया था। आरोपी ने उसका रेप करने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का ब्रॉडमूर मानसिक अस्पताल में इलाज करवाया था।
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौडस्ले ने जेल में रहने के दौरान अपने तीन साथी कैदियों को मौत के घाट उतार दिया था। एचएमपी वेकफील्ड जेल में पहली बार उसने एक कैदी को कान में चाकू मारा था। मौडस्ले ने जेल अधिकारियों को बताया था कि वह 7 लोगों का मर्डर करना चाहता है। जेल में वह दो लोगों को और मारने वाला है। इसके बाद मौडस्ले को 1978 में जेल की अलग काल कोठरी में अकेले बंद किया गया था।
I actually feel sorry for Robert Maudsley. When you check out his life story you’ll realise he’s the victim. Poor fella was dealt a terrible hand from the day he entered this world.https://t.co/KTJHk1nkIo
— MerseyTrades (@MerseyTrades) December 21, 2024

उसकी कोठरी 18×15 फीट की है, जिसमें कंक्रीट का बिस्तर, बुलेटप्रूफ खिड़कियां और फर्नीचर कार्डबोर्ड दिया गया है। सिंक और शौचालय भी अंदर ही हैं। उसे स्टील के दरवाजे में बने स्लॉट से खाना दिया जाता है। उसकी जेल पारदर्शी बनाई गई है, ताकि उसके बारे में पता लगता रहे। मौडस्ले का आईक्यू ठीक है, वह संगीत सुनने का शौकीन है। उसे कविता लिखने का भी शौक है। उसने जेल अधिकारियों से एक बार साइनाइड की गोली भी मांगी थी, ताकि आत्महत्या कर सके।
यह भी पढ़ें:तुर्की में उड़ान भरते समय बिल्डिंग से टकराई एयर एंबुलेंस, 4 लोगों की मौत; ये रही वजह
1974 में आरोपी ने जॉन फैरेल का मर्डर किया था। उसने बच्चों की आपत्तिजनक फोटो महिला को दिखाई थी। रेप का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहने पर मर्डर कर दिया। 1977 में आरोपी ने साथी कैदी डेविड फ्रांसिस का मर्डर जेल में कर दिया था। जिसके बाद 1978 में जेल में दो और कैदियों सल्नी डारवुड और बिल रॉबर्ट्स को मौत के घाट उतार दिया था। रॉबर्ट्स पर 7 वर्षीय बच्ची से रेप करने का आरोप था।
यह भी पढ़ें- Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम?
जेल अधिकारियों के अनुसार आरोपी सनकी है। उसे 1978 के बाद से यूके की हाई सिक्योरिटी वेकफील्ड जेल में रखा गया है। वह कभी भी इस कोठरी से बाहर नहीं आया है। अब तक मौडस्ले ही ब्रिटेन की हिस्ट्री में सबसे अधिक कैद में रहने वाला शख्स है। उसने कई वारदात कबूल की हैं।

Edited By
Parmod chaudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News