कानपुर की शोधार्थी मुदिता को सर्वश्रेष्ठ आलेख सम्मान: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्म… – Dainik Bhaskar

कानपुर की CSJMU की हिंदी शोधार्थी मुदिता मिश्रा को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सर्वश्रेष्ठ आलेख सम्मान मिला। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में दिया गया।
विश्व हिंदी परिषद ने दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया था। इसका विषय ‘भारत रत्न अटल : हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन’ था। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किया।
मुदिता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सांस्कृतिक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर शोध पत्र पेश किया। निर्णायक मंडल ने उनके आलेख को उत्कृष्ट मानते हुए सर्वश्रेष्ठ आलेख सम्मान दिया।
कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा, केसी त्यागी और इंद्रेश कुमार समेत देश-विदेश के विद्वान मौजूद रहे।मुदिता CSJMU से हिंदी में शोध कर रही हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News