CG Crime News: फर्जी नामों से हासिल किया 150 सिम कार्ड: देशभर में ठगी की घटना को देते थे अंजाम,… – NPG News

रायगढ़। 04 नवंबर 2026| लोगों को निवेश के नाम पर अच्छी खासी रकम मिलने का झांसा देने और सब्जबाग दिखाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को पुलिस ने पकड़ा है। सरगना के सदस्य 150 फर्जी सिम कार्ड के जरिए इंवेस्ट के नाम पर लोगों को झांसा देते थे और गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा हड़प लेते थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 34 लाख 17 हजार रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी रईस खान को गिरफ्तार किया है। इंदौर से पकड़ा गया रईस खान शेयर ब्रोकिंग कंपनी में सब-ब्रोकर के रूप में काम करता था।
पुलिस के मुताबिक उसने डॉक्टर को 24 जून 2025 को चार बार फोन कर डीमैट अकाउंट खुलवाने और निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। आरोपी से टाटा नेक्सॉन कार, लैपटॉप, तीन मोबाइल, एटीएम और क्रेडिट कार्ड सहित करीब 12 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।
सोनकरपारा, जूटमिल निवासी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा ने 27 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक मार्च 2025 में सुनील नाम के व्यक्ति ने संपर्क कर स्पार्टन ट्रेड कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद वाट्सएप पर एक पोर्टफोलियो दिखाया गया, जिसमें निवेश पर लगातार मुनाफा बढ़ता दिखाई दे रहा था। डॉक्टर ने भरोसा कर 28 अप्रैल 2025 से 3 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 34 लाख 17 हजार 531 रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम निकालने की कोशिश की तो पैसे वापस नहीं मिले। इसके बजाय उनसे और निवेश करने के लिए कहा जाने लगा।
इस तरह आरोपी के पास पहुंची पुलकिस
जांच में मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की पड़ताल में ज्योति मालवीय के नाम 23 सिम मिले। उसने गिरोह को 100 से 150 सिम उपलब्ध कराने की जानकारी दी। तनीषा पाटिल की भूमिका भी सामने आई। इसका उपयोग डीमैट खाते खुलवाने और निवेश के लिए किया जाता था। पुलिस तरुण नगर, तनीषा पाटिल और ज्योति मालवीय को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में रईस खान का नाम सामने आने पर उसे इंदौर से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक वह सब-ब्रोकर था और लोगों को निवेश की सलाह देता था।
राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News