IND vs NZ: अंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक, पहले वनडे में न्यूजीलैंड को किया परेशान – News24 Hindi

Written By Aditya
Anshul Kamboj ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बरपाया कहर (Pic Credit- PTI)
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया. जिसमें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अंशुल कंबोज का नाम भी शामिल था. इंटरनेशनल क्रिकेट में कंबोज ने बहुत ही धमाकेदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवरों में 185 रन ही बना सकी. 
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में अंशुल कंबोज को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 9 ओवरों में ही बिना विकेट लिए 82 रन लुटा दिए थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल भी उठे थे. लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर बैक किया. जिसके कारण ही अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने कमबैक किया है. पहले वनडे मुकाबले में कंबोज ने 10 ओवरों में सिर्फ 2.2 की बेहद शानदार इकॉनमी रेट से 22 रन ही दिए. 
इस दौरान कंबोज ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पवेलियन भेजा. इसी कारण कंबोज का ओवरऑल रिकॉर्ड भी अच्छा हो गया है. कंबोज ने वनडे में अभी तक 2 मैच में 5.47 की इकॉनमी रेट से 104 रन दिए हैं. इस दौरान 52 की औसत से 2 विकेट हासिल किए हैं. कंबोज के खिलाफ इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशानी आई. जिसके कारण ही वो उन्हें बहुत संभल कर खेल रहे थे. किसी भी कीवी बल्लेबाज ने उनके गेंदबाजी पर अटैक नहीं किया. 
Anshul Kamboj Today (10-2-22-2) 🔥 Best Eco.rate by Indian Bowler in NZ ODIs (All 10 overs bowled) 1.3 – Javagal Srinath (2003) 1.6 – Ashish Nehra (2002) 1.8 – Kapil Dev (1994) 2.2 – 𝗔𝗻𝘀𝗵𝘂𝗹 𝗞𝗮𝗺𝗯𝗼𝗷 (2026)* 2.3 – Javagal Srinath (2002) #NZvIND https://t.co/xxIMEVYstp
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. विल यंग और हेनरी निकोल्स सिर्फ 9-9 रन ही बना सकी. दूसरे सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने 38 अहम रन जोड़े. इसके अलावा डेरिल मिचेल ने भी 28 रन बनाए. शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रन बनाए. इसके अलावा विकेटकीपर टॉम लॉथम और कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया है. 
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: क्या मोहम्मद सिराज के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने का कारण आया सामने
अंत में हालांकि न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने नाबाद 15 रन बनाए, तो वहीं ब्लेयर टिकनर ने भी 23 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवरों में 185 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए कंबोज के अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 10 ओवरों में 70 रन देकर 4 विकेट झटके. इसके अलावा गूरनूर बरार को भी 9.2 ओवरों में 3 सफलता मिली. बरार ने इस दौरान 44 रन दिए. 
ये भी पढ़ें: ‘बहुत जल्दी…’, 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News