Edited By :Azhar Naim
Updated:
दिवाली का त्योहार आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है. हर तरफ पटाखों की गूंज सुनाई देती है, लेकिन अगर इस बार आप दिवाली बिना पटाखों के मनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताएं कैसे आप इस त्योहार को इंजॉय कर सकते हैं.
दिवाली पर रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. इस बार रंगोली को सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनाने के बजाय परिवार के सभी लोगों को इसमें शामिल करें. बच्चे अपनी पसंद के रंग चुन सकते हैं और बड़े खूबसूरत डिजाइन बनाने में मदद कर सकते हैं. फूलों, रंगों और दीयों से बनी रंगोली घर की खूबसूरती बढ़ा देगी और त्योहार यादगार बनेगा.
दिवाली की शाम को यादगार बनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ गेम नाइट रख सकते हैं. इसके लिए अंताक्षरी, डंब शराड्स, तंबोला, कार्ड गेम या पहेलियों जैसे खेल चुनें. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इसमें हिस्सा ले सकता है, इससे त्योहार पर हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बना रहेगा.
त्योहार का मजा स्वादिष्ट खाने के बिना अधूरा लगता है. ऐसे में परिवार के सभी सदस्य मिलकर घर पर मिठाइयां, नमकीन या अपनी पसंद के पकवान तैयार कर सकते हैं. कोई मिठाई बनाने में मदद करे तो कोई स्नैक्स तैयार करे. इस तरह किचन में भी रौनक रहेगी और सभी को साथ मिलकर कुछ नया करने का मौका मिलेगा.
अगर आप घर पर ही दिवाली का मजा लेना चाहते हैं, तो दोस्तों के साथ मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं. कोई पसंदीदा कॉमेडी फिल्म लगाएं या पुराने गानों की प्लेलिस्ट तैयार करें. इसके साथ पॉपकॉर्न, स्नैक्स और चाय का इंतजाम करें और बिना पटाखों के शाम का मजा लें.
दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार है, इस मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद करके भी त्योहार को खास बनाया जा सकता है. परिवार के साथ मिलकर मिठाइयां, कपड़े, खाने का सामान या जरूरी चीजें बांटें. बच्चों को भी इस पहल में शामिल करें, ताकि वे समझ सकें कि त्योहार की असली खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: अलमारी में रखे पुराने दुपट्टे आएंगे बहुत काम, दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये क्रिएटिव टिप्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301