कानपुर के प्रसिद्ध परमट मंदिर में गणपति उत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही यहां भक्तों की भीड़ है और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
मंदिर की शुरुआत में दाईं ओर गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमा विराजमान है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
भक्त बप्पा के सामने अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। वे सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट के बीच बप्पा का स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है।
कानपुरवासियों के बीच गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह है। भक्तों के बीच गूंजता ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.