Sonbhadra News: संस्कृति की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है हिंदी – Hindustan

Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अनपरा में हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दीपा शरण ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी को हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा इसके समृद्ध साहित्य एवं विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत शिक्षक तपन झा द्वारा सरस्वती वंदना(वर दे वीणा वादिनि) के साथ हुआ।
भाषण , कवितापाठ, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिन्दी शिक्षक विनय मिश्र ने हिंदी साहित्य के गौरव एवं महत्व पर प्रकाश डाला । अध्यापिका उमा तिवारी, शुभ्रा कुमारी , शिवांगी पाल ने कवितापाठ किया । पहेलियां, कथन, साहित्य और लेखक ,मुहावरे और कहावतें से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन हिन्दी एवं संस्कृत शिक्षक राम चंद्र झा द्वारा किया गया । संचालन राम चंद्र झा द्वारा किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News