कान में इयरफोन, मोबाइल में रील और सामने मौत… कौशांबी में ट्रेन की चपेट में आने से 17 साल के युवक की मौत – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मोबाइल पर रील देखने का शौक एक किशोर की जिंदगी पर भारी पड़ गया. कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के पास DFC रेलवे लाइन पर 17 साल का शनि पुत्र कमलेश कुमार मोबाइल चला रहा था. बताया जा रहा है कि वह ट्रैक पर बैठकर मोबाइल में रील देख रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनि के कान में इयरफोन लगा हुआ था. मोबाइल पर उसका ध्यान इतना ज्यादा था कि उसे आसपास की गतिविधियों का अंदाजा नहीं रहा. इसी दौरान रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार ट्रेन आ गई. इयरफोन की वजह से उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गया.
यह भी पढ़ें: सिर अलग, धड़ अलग… कौशांबी में चारपाई पर मिली खून से लथपथ लाश, मचा हड़कंप
टक्कर इतनी जोरदार थी कि शनि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की खबर मिलने के बाद शनि के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है.
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के पास स्थित DFC रेलवे लाइन का है. पुलिस हादसे से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. प्रारंभिक पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ट्रैक पर बैठा हुआ था और उसके कान में इयरफोन लगा था. इसी दौरान ट्रेन आने से यह हादसा हुआ.
कौशांबी
कोखराज थाना इंचार्ज संतोष शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि युवक कान में इयरफोन लगाकर मोबाइल पर कुछ देख रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
एक छोटी लापरवाही ने छीन ली जिंदगी
हादसे के बाद एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर मोबाइल और इयरफोन के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. ट्रैक पर बैठे शनि का ध्यान मोबाइल में चल रही रील पर था, जबकि सामने से ट्रेन आ रही थी. आसपास की आवाजों से कटे होने के कारण वह समय रहते खतरे को भांप नहीं सका.
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की जाएगी. 17 साल के शनि की मौत से परिवार ने अपना बेटा खो दिया, वहीं इस घटना ने मोबाइल और इयरफोन के इस्तेमाल के दौरान रेलवे ट्रैक जैसी संवेदनशील जगहों पर सावधानी बरतने की जरूरत भी सामने ला दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News