कार सीज, CCTV फुटेज जब्त… शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में अब तक क्या-क्या हुआ? – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का मध्यमग्राम बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. हौसलाबुलंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. चंद्रनाथ रथ को पांच गोलियां लगीं. रथ को आनन-फानन में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और दावा किया कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना में उपयोग की गई कार सीज की गई है. इस गाड़ी का नंबर टेंपर्ड किया हुआ है.
डीजीपी ने मौके से फायर की हुई कार्टिलेज और लाइव बुलेट बरामद किए जाने की भी जानकारी दी और कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, स्थानीय गवाहों से भी जानकारी ली जा रही है. इसे के आधार पर हम जांच को आगे बढ़ाएंगे. पुलिस के मुताबिक चंद्रनाथ रथ की कार का दो गाड़ियां पीछा कर रही थीं.
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर उबाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाईवे, TMC की मांग- CBI जांच हो
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार और एक दोपहिया वाहन चंद्रनाथ रथ की कार का पीछा कर रहे थे. कार ने चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और दोपहिया सवार बदमाशों ने उनपर फायर झोंक दिया. इसी कार को पुलिस ने सीज किया है. कार का नंबर सिलीगुड़ी का है, लेकिन पुलिस के मुताबिक यह नंबर टेंपर्ड है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या, गाड़ी रुकवाकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगा था. सूत्रों का कहना है कि करीब 10 राउंड फायरिंग हुई. पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि इस घटना का पैटर्न सुनियोजित हत्या की ओर इशारा करता है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. इससे पहले, चंद्रनाथ रथ की हत्या से आक्रोशित बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News