—विज्ञापन—
नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आती है. कई सीरीज और फिल्म रिलीज होते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगती है. आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
अगर आपको ओटीटी प्लेटफार्म पर सीरीज या फिल्में देखना पसंद है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप एक दिन में ही पूरा कर सकते हैं. दरअसल, यह सीरीज सिर्फ 8 एपिसोड की है.
बता दें कि यह सीरीज इन दोनों ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. यह एक हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 7.3 की तगड़ी रेटिंग दी है.
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘इफ विशेज कुड किल’ है. दरअसल, यह एक कोरियन ड्रामा सीरीज है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है. इस सीरीज को देखने के बाद आपको काफी डर लगने वाला है.
अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो यह मूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. यह सीरीज 24 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज की गई है. हालांकि, इन दिनों यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
इस कोरियन ड्रामा की कहानी एक ‘ऐप’ के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो यूजर्स की ‘इच्छा’ को पूरी करने का वादा करता है. जब यह सीरीज शुरू होती है, तो आपको सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल लगता है. हालांकि, सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तो इसमें ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in