काशी स्टेशन: गंगा कॉलोनी टूटेगी, सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ेगा – Live Hindustan

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी स्टेशन की लगभग 65 वर्ष पुरानी गंगा कॉलोनी टूटेगी। इससे प्रारंभिक प्रवेश द्वार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया का दायरा बढ़ जाएगा। इसकी जगह स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के रहने के लिए बहुमंजिला इमारतें बनेंगी। इनमें 43 फ्लैट बनाए जाएंगे। यही नहीं, प्रथम प्रवेश द्वार को जीटी रोड से जोड़ने के लिए ‘यू’ शेप की सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे सड़क और रेलमार्ग की कनेक्टिविटी मजबूत हो सके।
काशी स्टेशन का लगभग 350 करोड़ से मेजर अपग्रेडेशन चल रहा है। इस परियोजना में दोनों प्रवेश द्वारों पर नए भवन, इन्हें जोड़ने के लिए 100 मीटर चौड़ा एयर कॉनकोर्स समेत कई यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा रेल लाइनों और प्लेटफॉर्मों की संख्या भी बढ़ाना प्रस्तावित है।
काशी स्टेशन के पास गंगा, स्टेशन और भदऊं कॉलोनियां हैं। मेजर अपग्रेडेशन में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार करके यहां पार्किंग और अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जानी हैं। इसके लिए वर्ष 1960 में बनी गंगा कॉलोनी का ध्वस्तीकरण होना है। इसमें 30 से ज्यादा क्वार्टर हैं।
स्टेशन के विकास का उद्देश्य है कि भविष्य में यहां से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सके। अभी यहां से ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें महानगरी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनों का संक्षिप्त स्टॉपेज है।
वहीं, स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार को जीटी रोड से जोड़ने के लिए ‘यू’ आकार की सड़क बनाई जाएगी। जिससे रेलयात्री सीधे स्टेशन पहुंच सकेंगे। अभी उन्हें भैसासुर घाट जाने वाले रास्ते से घूमकर डॉट पुल पारकर स्टेशन जाना होता है।
इनसेट
इंतेजामिया कमेटी ने डीएम को सौंपा पत्रक
गंगा कॉलोनी में स्थित गंज शहीदा मस्जिद को खाली करने के लिए उत्तर रेलवे ने पिछले दिनों नोटिस चस्पा किया है। इसकी अवधि 20 जून तक है। उधर, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी इस सम्बंध में डीएम सत्येंद्र कुमार को पत्रक सौंपा था। पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक स्थल का रेलवे की भूमि से कोई सम्बंध नहीं है। यह रेलवे के अस्तित्व से पहले से सही वहां मौजूद है।
वर्जन
काशी स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन तय समय में पूरा कराने का प्रयास चल रहा है। यहां बुनियादी और यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
– बृजेश कुमार यादव, एडीआरएम
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News