कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 का ऑक्शन? जानें टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी – News24 Hindi

Written By Ujjaval Palanpure
वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में सिर्फ 27 स्लॉट खाली हैं (Image: Instagram/wplt20)
WPL 2027 Auction Timing: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन अब बेहद करीब है. कई बड़ी खिलाड़ियों के बीच इस नीलामी में बोली लगी थी. पिछले मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने कई बदलाव किए और अब WPL 2027 से पहले भी टीमें अपने स्क्वाड बेहतर करने के इरादे से नीलामी का हिस्सा बनेंगी. बता दें कि कुल 150 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी, लेकिन सिर्फ 27 स्लॉट ही खाली हैं. आइए जानते हैं कि WPL 2027 का ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा और इसे कैसे लाइव देखा जा सकता है.
वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर (बुधवार) यानी आज होने वाला है. केरल राज्य के कोच्चि में स्थित ग्रैंड हयात होटल में WPL 2027 का ऑक्शन होगा.
वुमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन आज शाम 5:30 बजे होगा. 4:30 से प्री ऑक्शन इवेंट की शुरुआत होगी. इसके बाद खिलाड़ियों पर टीमें बोली लगा सकेंगी.
वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार पर भी नीलामी का आनंद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- तीसरे T20I में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
WPL में एक टीम में कुल 18 खिलाड़ी रह सकते हैं, जिसमें 6 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से पहले सभी 5 टीमों ने कुल 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे. 150 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए चुना गया है, लेकिन 27 स्लॉट ही खाली हैं. टीमों का बचा हुआ पर्स कुछ इस प्रकार है:
WPL 2027 ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे. सोफिया डंकली, जी कमलिनी, किरण नवगिरे और सोफी मोलिनेक्स पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इसके अलावा स्नेह राणा, चमारी अथपाथथु, ग्रेस हैरिस, जिस जॉनसन, हीथर ग्रैहम, आशा सोभना, सैकिया इशाक और रोजमेरी मैर भी नई टीमों की तलाश में हैं. हालांकि, सभी टीमों के पास सीमित स्लॉट है. इसी वजह से देखना होगा कि किन पर फ्रेंचाइजी बोली लगाती है.
ये भी पढ़ें:- WPL Auction 2027: 28 अक्टूबर को 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, मुंबई इंडियंस के पास बचे सबसे कम पैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News