किशनगंज: – Hindustan

दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कंपनी पलसा के परिसर में शुक्रवार को एक ग्रामीण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्वितीय कमांडेंट पवन कुमार ने की। इसमें एसएसबी के अधिकारियों के साथ सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने, मानव तस्करी, सीमा पार अवैध गतिविधियों और घुसपैठ पर रोक लगाने में सुरक्षा बलों का सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, देशविरोधी तत्व या अवैध कार्य की जानकारी तत्काल एसएसबी को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।बैठक में स्वच्छता, जल संरक्षण, खेलकूद तथा युवाओं को सेना एवं अन्य सरकारी सेवाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ से सुरक्षा की मांग उठाई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एसएसबी की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) तैयार है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही नदी तटों के संरक्षण एवं पुल निर्माण की मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News