थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर बहन के माध्यम से नाबालिक बेटी को घर से बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी बेटी गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने जबरन सरकारी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की आयु करीब 17 वर्ष है। उसकी बेटी को कुछ माह पूर्व पड़ोसी निवासी युवती अपने घर बुलाकर ले गई। वहां युवती ने अपने भाई से उसकी बेटी की दोस्ती करने की बात कहीं।
उसकी बेटी ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी युवक ने उसकी बेटी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद से आरोपी निरंतर उसकी बेटी के साथ ब्लैकमैल करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता आ रहा था। इस दौरान उसकी बेटी को पेट में दर्द हुआ तो उसकी जांच कराई तो वह गर्भवती पाई गई। जानकारी करने पर बेटी ने सभी जानकारी से अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने आरोपियों के परिवार को अपने घर बुलाया और मामले की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपियों ने उल्टा उनको धमकी दी और जबरन दो जून की रात को कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल में जबरन गर्भपात करा दिया। हालांकि जानकारी में आया है कि जिस अस्पताल में गर्भपात कराए जाने की बात कहीं गई है उस रात को अस्पताल में कोई मरीज वहां नहीं आ सका था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और अस्पताल में तैनात एक महिला स्टाफ नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play