'कीकू को साड़ी में देख भारती से शादी की', समय रैना ने कॉमेडियन के पति हर्ष पर कसा तंज, किया बॉडी शेम? – AajTak

Feedback
समय रैना इन दिनों अपने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के कारण सुर्खियों में हैं. शो का पिछला एपिसोड शानदार रहा, जिसे करोड़ों लोगों ने देखा. बीते दिन इसका दूसरा एपिसोड आया, जिसमें कपिल शर्मा के शो वाले कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया आए थे. तीनों ने समय के साथ मिलकर खूब सारी मस्ती की. 
समय ने हर्ष की खींची टांग
शो की कई सारी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं. चंदन प्रभाकर की अनफिल्टर्ड बातें लोगों को खूब पसंद आई हैं. वहीं कीकू और हर्ष ने भी बढ़िया कॉमिक पंच डाले. मगर समय के शो पर उन्हीं का जलवा रहा. उन्होंने सभी को जमकर रोस्ट किया. समय ने हर्ष लिंबाचिया पर खूब तंज कसे, जिसके क्लिप्स भी सामने आए. 
समय रैना एक वीडियो में हर्ष की पहले तारीफ कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने कुछ बेहद जबरदस्त कॉमेडी शोज लिखे हैं. फिर कॉमेडियन ने भारती के पति पर ऐसा जोक मारा, जिसे सुनकर वहां बैठा हर शख्स हंसने लगा. समय ने हर्ष से कहा- हर्ष भाई ने चंदन और कीकू सर के साथ काफी काम किया है. 
‘यहां तक कि उन्हें कीकू सर को इतना साड़ी में देखकर मजा आया कि फिर उन्होंने भारती सिंह से शादी कर ली.’ ये सुनकर हर्ष भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. कीकू ने इस जोक को आगे बढ़ाते हुए हर्ष से पूछ भी डाला कि वो भारती से पहले उनसे शादी के लिए पूछ लेते. 
#SamayRaina Brutally roasted Harsh Limbachia. He said “Harsh liked Kiku in saree so much that he ended up marrying Bharti”

Mann this was brutal 😭 pic.twitter.com/eq5oDgStRu
भारती पर कसा तंज?
इसके अलावा एक दूसरी क्लिप में समय ने फिर हर्ष और भारती की शादी पर तंज कसा. कीकू अपने अंदाज में एक शायरी बोल रहे थे, जिसके खत्म होने के बाद हर्ष ने उसी शायराना अंदाज में कीकू शारदा के मोटापे पर जोक किया. जिसे सुनते ही समय ने हर्ष से कहा- हर्ष अगर अच्छा राइटर ना होता तो भारती को कभी नहीं मिला होता. 
#SamayRaina Roasted Harssh Limbachiya Very Badly, Epic 🤣😂😂

Harssh – Or Agar Khane Main Thoda Dayan Diya Hota Toh Aapka Pait Itna Pil Pila Na Hota.

Samay – Harssh Agar Acha Writer Na Hota Toh Bharti Ko Kabhi Mila Na Hota 🤣😂 pic.twitter.com/lF8wpdFn6V
ये जोक सुनकर कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर भी जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे. इन वीडियोज को लोगों ने काफी पसंद किया. मगर साथ ही साथ समय रैना के शो को भी घटिया कहा. उनका मानना है कि समय ऐसे जोक्स मारकर अपने शो का स्तर गिरा रहे हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News