पीएम मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया: बावड़ी पंचायत समिति में ग्रामीणों ने LED स्क्रीन पर देखा सीधा… – Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा जिले के पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर बावड़ी पंचायत समिति मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने सीधा प्रसारण देखा।
बावड़ी पंचायत समिति परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर प्रशासन ने लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एलईडी स्क्रीन पर पचपदरा के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए एकत्रित हुए।
इस दौरान तहसीलदार कृष्णा इनकिया, अतिरिक्त विकास अधिकारी रामलाल,बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाला, धनारी कल्ला मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पुष्करणा सहित कई उपस्थित थे।
जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफाइनरी का उद्घाटन किया, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों में इस रिफाइनरी के चालू होने से क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
पचपदरा में आयोजित मुख्य उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, स्थानीय सांसद, विधायक और तेल व प्राकृतिक गैस क्षेत्र के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
एक ग्रामीण ने कहा, “यह सिर्फ एक रिफाइनरी का उद्घाटन नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और तरक्की के नए रास्ते खुलने का उत्सव है। मारवाड़ के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।”
स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों का मानना है कि रिफाइनरी के पूर्ण संचालन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा और नागौर सहित पश्चिमी राजस्थान के हजारों युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News