कुराश विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगे अजीत और प्रीति – Hindustan

वाराणसी। उजबेकिस्तान में चार से नौ नवंबर तक आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में वाराणसी के दो खिलाड़ी भारतीय टीम से हिस्सा लेंगे। सजोई अखाड़े के अजीत पाल और प्रीति पटेल का भारतीय टीम में चयन हुआ है। अजीत पाल ने बताया कि 7 से 8 सितंबर तक ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रतियोगिता के बाद चयन हुआ है। द इंडियन कुराश के जनरल सचिव विक्रांत कश्यप, वाराणसी कुराश एसोसिएशन के संरक्षक अमरनाथ वर्मा, अध्यक्ष रामचंद्र पाल, निरंजन राजभर, अर्जुन पाल, राजेश पाल, रवि मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। इसके पहले भी प्रीति पटेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News