Purnia News: नगर निगम क्षेत्र के लिए अनुशंसित 59 में 50 योजनाएं पूर्ण – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक विजय खेमका ने नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत पूर्णिया में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर बुडको के परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता के साथ बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत सड़क-नाला निर्माण, स्ट्रॉम ड्रेनेज वाटर सिस्टम तथा अमृत योजना के अंतर्गत शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान बुड़को के अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के लिए अनुशंसित कुल 59 सड़क-नाला निर्माण योजनाओं में से 50 योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

जिसका स्थलीय जांच भी जिला पदाधिकारी द्वारा गठित टीम के माध्यम से कराए जाने की जानकारी विधायक को दी। वहीं अधिकारी ने बताया स्ट्रॉम ड्रेनेज वाटर सिस्टम के तहत स्वीकृत पांच नाला निर्माण योजनाओं में चार नालों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा निर्माण कार्य में बिजली के पोल एवं तार, पेड़ सहित अन्य स्थानीय बाधाओं के कारण कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप प्रभावित हो रही है। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शेष सड़क-नाला योजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा स्ट्रॉम ड्रेनेज वाटर सिस्टम के तहत बचे नालों के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए जिला पदाधिकारी, वन विभाग एवं बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। बैठक में विधायक ने अमृत योजना के तहत पूर्णिया नगर निगम के शेष 16 वार्डों में करीब 49 हजार घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना की भी समीक्षा की। विधायक ने अधिकारियों को अमृत नल जल योजना के तहत जलमीनारों के निर्माण एवं जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। विधायक ने शहर में वर्तमान में संचालित पुरानी सात पानी टंकियों से 35 हजार घरों में जलापूर्ति की भी समीक्षा की तथा लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक जलमीनार से जुड़े उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने तथा टोल-फ्री शिकायत व्यवस्था को प्रभावी करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News