कुलाधिपति डॉ पीएल गौतम को मिला पद्मश्री पुरस्कार – Live Hindustan

पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति डॉ. प्रेम लाल गौतम को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। देश के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद डॉ.प्रेम लाल गौतम को कृषि विज्ञान, जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। विवि को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद दूसरे कुलाधिपति के रूप में डॉ प्रेम लाल गौतम ने योगदान किया। हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी डॉ गौतम का कृषि क्षेत्र में अहम योगदान माना जाता है। यह सम्मान उनके दशको लंबे समर्पण और शोध कार्यो में अग्रणी भूमिका का परिणाम माना जा रहा है।
वे इससे पूर्व गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौधौगिकी विवि, पंतनगर के कुलपति के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कृषि शिक्षा व शोध के साथ नीति निर्धारण के कार्यो में भी उन्होंने अहम योगदान दिया है।किसानों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में लगातार पहल करना प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। चर्चित पादप प्रजनक, शिक्षक, मार्गदर्शक, अनुसंधान प्रबंधक और संस्था निमार्ता के रूप् में उन्होने कई महत्वपूर्ण कार्य किये। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले कंडायना में 1947 में जन्मे डॉ.गौतम करीब दर्जन भर उन्नत फसल किस्मो के विकास से जुड़े रहे। डॉ.गौतम नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चर साईंसेज के फेलो और नेशनल एकेडमी ऑफ हार्टिकल्चरल साईसेज और इंडियन सोसाईटी ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोसेंज के मानद फेलो भी बताये गये है। उनके पदमश्री सम्मान से पूरा विवि व उनसे जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। लोग उनकी उपलब्धियों की लगातार चर्चा कर रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News